Search

 
 
 

साहिबगंज : डल झील की तर्ज पर चालू किए गए शिकारा नाव में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के उधवा पक्षी अभ्यारण्य में रविवार की दोपहर दो शिकारा नाव को जलाने का मामला प्रकाश में आया है. एक ओर जहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पतौड़ा झील में डल झील की तर्ज़ पर शिकारा नाव सेवा झील भ्रमण के लिए शुरू की गई थी. मगर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रविवार की दोपहर करीब 1 बजे दो शिकारा नाव में आग लगा दी. बताया जाता है कि घटना उस समय हुई, जब कर्मी खाना खाने के लिए गए हुए थे. कर्मियों के वापस लौटने पर शिकारा जल चुका था. उसमें आग की लपटें उठ रही थी. कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इधर वनरक्षी इंद्रजीत कुमार ने मामले में पुलिस से शिकायत की है. ज्ञात हो कि वन विभाग ने पर्यटकों को लुभाने के लिए 26 जनवरी 2023 से झील भ्रमण के लिए दो शिकारा की सेवा शुरू की थी. ये शिकारा नौका  पर्यटकों को  काफी आकर्षित कर रहा था. इस सेवा का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया था. इधर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने मामले में नाराजगी जताते हुए असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही