Search

 
 
 

साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 10 से 23 अगस्त तक

 

20 जनवरी 2024 को होगी चयन परीक्षा

Sahibganj : साहिबगंज जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए चयन परीक्षा में भाग लेने को इच्छुक विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आवेदन 10 अगस्त 23 अगस्त तक लिया जाएगा. नामांकन और लिखित परीक्षा को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज में 25 जलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की गति बहुत धीमी है. हमारा लक्ष्य 4,000 फॉर्म भरे जाने का है, जबकि अभी तक मात्र  400 फॉर्म ही भरे गए हैं. इसके लिए तालझारी, बरहेट  व बरहरवा प्रखंड मे तेज अभियान चलाने की जरूरत है. बैठक में नामांकन प्रभारी मनोज कुमार सिंह समेत जिले के सभी  क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vaccination-is-necessary-for-all-children-note-that-no-one-is-left-out-dr-chandramohan/">गिरिडीह

: सभी बच्चों का टीकाकरण जरूरी, ध्यान दें कोई छूटे नहीं- डॉ. चंद्रमोहन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही