Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : नगर थाना क्षेत्र के अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके गुप्ता मार्केट के समीप कॉलेज रोड में रविवार की देर शाम बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी. गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या 10 से ज्यादा बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्ता मार्केट के समीप कॉलेज रोड पूजा स्टोर के समीप स्थित चाय दुकान के पास बाइक लगाने को लेकर वहां मौजूद युवकों व बदमाशों में कहा सुनी हो गयी. इसी बीच हथियारबंद बदमाशों ने युवकों पर 6 राउंड ग़ोली चला दी. जिससे मज़हर टोला निवासी असगर अंसारी व कुलीपाड़ा, दहिया टोला निवासी साहेब कुरैशी को ग़ोली लग गई. गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आसपास की सभी दुकानें बंद हो गई. इधर सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.  नगर थाना के एएसआई मनोज कुमार ने घटना स्थल से 6 खोखा बरामद किया है. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन की. खबर लिखे जाने तक घायल युवकों का इलाज चल रहा था. वारदात को अंजाम देने वाले सभी लोग फरार हो गए. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/one-person-died-in-suspicious-condition-in-garhwa-police-station-relatives-created-ruckus/">गढ़वा

थाना में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही