Search

 
 
 

साहिबगंज : चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सभी कोषांग रेस

 
Sahibganj : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही साहिबगंज जिला प्रशासन तैयारी में युद्ध स्तर पर जुट गया है. डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती के निर्देश पर सभी कोषांग सक्रिय हो गए हैं. कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों ने विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से करना प्रारंभ कर दिया है. बैठकों का दौर जारी है. समाहरणालय में बुधवार को कोषोंगों के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा हुई. चुनव को लेकर जिले में कुल 16 कोषांग बनाए गए हैं, जिनमें कार्मिक, सूचना एवं तकनीकी, ईवीएम, वीवीपैट सह मतपत्र, सामग्री सह मतदाता सूची विखंडीकारण, वाहन, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता सह सुविधा एप, विजिलेंस, मीडिया सह हेल्प डेस्क, निर्वाचन, लॉजिस्टिक, प्रेक्षक, स्वीप, प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, व्यय कोषांग आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही