Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: चर्चित अवैध खनन मामले में फरार दाहू यादव के घर कुर्की जब्ती

Sahibganj: एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में बहुत दिनों से फरार चल रहे राजेश यादव उर्फ दाहू यादव व उसके भाई सुनील यादव के शोभनपुर भट्ठा स्थित घर की 7 मई को कुर्की-जब्ती की गयी. ईडी स्पेशल कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रसाद, प्रणीत पटेल, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चिरंजीत कुमार,नगर थाना इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, मजिस्ट्रेट फणेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल को उसके घर के आसपास तैनात किया गया था.गौरतलब है कि पिछले माह ही एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में राजेश यादव उर्फ दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ ईडी कोर्ट ने कुर्की-जब्ती वारंट जारी किया था. [caption id="attachment_630024" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-07-at-5.25.43-PM-300x176.jpeg"

alt="" width="300" height="176" /> कुर्की जब्ती के दौरान घर से समान निकलवाती पुलिस[/caption] कई बार सूचित किए जाने के बाद भी दोनों भाई ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुआ था. पेशी के बाद वह मां की बीमारी का हवाला देकर साहिबगंज लौट आया था. इसके बाद से अब तक वो ईडी के रडार से बाहर है. ईडी ने धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ाया और दाहू यादव के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया. कई बार इश्तेहार उसके घर पर साटने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ. ज्ञात हो कि दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629852&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज:विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से उकेरी अपनी परिकल्पना  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही