Search

 
 
 

साहिबगंज : दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानाप्रभारी समेत 2 घायल

 

बरहेट थाना क्षेत्र के कमरटोला गांव की घटना

Sahibganj : बरहेट थाना में दर्ज दुष्कर्म के मामले (कांड संख्या7/24) में आरोपी को गिरफ्तार करने करमटोला गांव गई पुलिस की टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया. इस घटना में थाना प्रभारी गौरव कुमार व आरक्षी महेश चौधरी घायल हो गए. घटना रविवार देर रात की है. थाना प्रभारी दलबल के साथ दुष्कर्म के आरोपी फेलू अंसारी उर्फ जलालुद्दीन अंसारी को पकड़ने गए थे. सोमवार की सुबह बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार की अगुवाई में आसपास के कई थानों की पुलिस दोबारा उक्त गांव में पहुंची हमला करने वाले जफर अंसारी व नसरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर थाना ले आई. इसके साथ ही हमलावरों की मदद करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जबकि दुष्कर्म का आरोपी जलालुद्दीन अंसारी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में 13 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. करमटोला गांव में दोबारा गई पुलिस की टीम में रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी प्रियेश प्रशून व बड़ी संख्या में जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-angered-by-non-appointment-of-teachers-students-ran-away-and-locked-the-mining-college/">

धनबाद : शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज छात्रों ने भागा माइनिंग कॉलेज में जड़ा ताला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही