Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध शराब अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला, थानेदार समेत कई घायल

 
Sahibganj : बड़हरवा थाना क्षेत्र के फुटानी मोड़ चेकनाका के पास अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस पर धंधेबाजों ने हमरा कर दिया. हमले में थानेदार सुमित कुमार सिंह समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए. एएसआई कविंद्र मिश्रा को गंभीर चोट लगी है. घटना शनिवार रात की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुटानी मोड़ के समीप चेकनाका के पास शराब माफिया स्थानीय लोगों की मदद से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे रहे हैं. थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने का प्रयास कर ही रही थी कि शराब माफियाओं और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे, पत्थर और ईंट से हमला कर दिया. हमले में बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह को सीने में चोटें आई हैं. वहीं, एएसआई कविंद्र मिश्रा के दाहीने हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है. आनन-फानन में सभी पुलिस कर्मी बड़हरवा सीएचसी पहुंचे जहां सभी घायलों का प्राथमिक उचार हुआ. गंभीर रूप से घायल एएसआई कविंद्र मिश्रा बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों में महिला व पुरुष दोनों थे. इनमें से एक मिस्त्री सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार मिस्त्री सोरेन को रविवार को जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही