Search

 
 
 

साहिबगंज : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हालत गंभीर

 
पड़ोस के प्रौढ़ ने दिया घटना को अंजाम
Sahibganj : उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र में उत्तर सरफराजगंज पंचायत के बोतलूटोला में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार के शाम  5 वर्षीय बच्ची अपने घर में अकेली थी. इस मौके का फायदा उठाकर पड़ोस के ही 48 वर्षीय सिकेन मंडल ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इधर बच्ची की चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची लहुलूहान अवस्था में पड़ी थी. इस मामले को लेकर परिजन बच्ची को 7 जुलाई की शाम को राधानगर थाना लेकर पहुंचे. बच्ची का गंभीर हालत को देखते हुए थाना से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज भेजा गया. फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. इधर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत देखकर उसे इलाज के लिए भेजा गया है. खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=701394&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही