Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो के पास ऑटो पलटा, चालक की मौत

 
Sahibganj : बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बोरियो थाना क्षेत्र के मोगरा स्कूल के समीप शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाबूराम टुडू (60 वर्ष) बड़ा लोहंडा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, ऑटो बोरियो साप्ताहिक हाट से लौट रहा था. तभी मोगरा पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया. मृत ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव के साथ ऑटो को थाना ले गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-champai-soren-missing-from-the-hoardings-of-jmm-district-president-and-secretary/">धनबाद

: झामुमो जिलाध्यक्ष व सचिव के होर्डिंग से सीएम चंपई सोरेन गायब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही