Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Sahibganj :  साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को रैली निकाली गई. रैली को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सलखु चन्द्र हांसदा, एमआर नोडल पदाधिकारी डॉ. विवेक भारती, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बोरियो बाजार होते हुए तीन मुहानी चौक मध्य विद्यालय तक निकाली गई. रैली के माध्यम आम लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. लोगों से अपील की गई कि अपने घर के आस-पास सफाई रखें. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें. घर के आस-पास जल जमाव न होने दें. बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच कराएं. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुदामा कुमार साह, बीपीएम विष्णु कुमार भगत, एमटीएस मनोहर पंडित, सीएचओ विनीता मिंज, बीटीटी विकास कुमार पंडित, शम्भूलाल दत्ता, मेरी किस्कू, एमपीडबल्यू, एएनएम, सहिया साथी, स्कूली शिक्षक व छात्र-छात्राएं समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618334&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही