Search

 
 
 

साहिबगंज : बजरंजी यादव ने निक्षय मित्र बनकर 186 टीबी मरीज़ों को लिया गोद

 
Sahibganj : उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 अक्टूबर को एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव भी शामिल हुए. बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि सामुदायिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के हिस्से के रूप में टीबी रोगियों को किसी व्यक्ति, प्रतिनिधियों या संस्थानों द्वारा गोद लिया जा सकता है. गोद लिए रोगियों की देखभाल व उसके इलाज़ (कम से कम 6 माह से लेकर 3 वर्ष तक की अवधि) देखभाल करने वाले को `निक्षय मित्र` के रूप में जाना जाएगा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया में टीबी को खत्म करने के लिए 2030 का समय तय किया है. लेकिन भारत ने अपने लिए यह लक्ष्य 2025 रखा है. हम नई रणनीति के साथ टीबी को देश से समाप्त करेंगे. साहिबगंज ज़िले में डीसी व सिविल सर्जन ने 2024 तक का लक्ष्य रखा है. कहा कि प्रधानमंत्री के आवाह्नन पर `निक्षय मित्र` बनकर उन्होनें साहिबगंज प्रखंड अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के 186 मरीजों को गोद लिया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mla-laid-the-foundation-stone-of-jalminar-and-nala/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विधायक ने जलमीनार और नाला का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही