Search

 
 
 

साहिबगंज : हर्षोल्लास के साथ मना बकरीद

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में बकरीद 29 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नमाजियों ने ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता की. मसूर टोला स्थित बड़ी मस्जिद, बेलटोला, फाजिल टोला, मांझ टोला, दनवार मुस्लिम टोला, ईदगाह टोला, गौरीपुर, बांझी समेत अन्य टोले के मस्जिदों में नमाज अता कर अमन चैन की दुआ की गई. मंसूर टोला के बड़ी मस्जिद में मौलाना सऊद फैजी ने नमाज अता कराया. उन्होंने नमाजियों को कुर्बानी देने के तौर-तरीके भी बताए. बकरीद को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप पुलिस जवानों के साथ तैनात थे. थाना प्रभारी ने बोरियो वासी को बकरीद पर्व की बधाई दी है. मौके पर  रिजवान अंसारी, शकील अहमद, मौलाना हिफजूर रहमान, मुजाहिद अंसारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683198&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग व भंडारे का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही