Search

साहिबगंज : नियोजन नीति के खिलाफ बंद असरदार

Sahibganj : नियोजन नीति 60/40 के खिलाफ घोषित बंद के दूसरे दिन 11 जून को सुबह आंदोलनकारी छात्रों ने जिला मुख्यालय के निकट की सड़क पर घूम-घूम कर दुकानें बंद करायी. शहर में पूर्वी फाटक, रिफ्यूजी कॉलोनी, अंडरपास पुल, हबीबपुर पाइप रोड जाने वाली मुख्य सड़क, ग्रीन होटल मोड, रेलवे स्टेशन चौक, पटेल चौक सहित अन्य कई जगहों पर बेरिकेटिंग लगाकर परिचालन रोक दिया गया था. छात्र अलग-अलग टोली निकल कर बंद को सफल बनाने में जुटे रहे. हालांकि इस बंद का असर रेल परिचालन पर नहीं देखा गया. इस बंद से राहगीरों को काफी परेशानी हुई. हांलाकि रेलवे स्टेशन परिसर में रेल पुलिस की तैनाती की गई थी. बंदी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी. सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी, कार्यपालक पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रितेश यादव, सीडीपीओ राजेंद्र दुबे, नगर इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, नगर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, जिरवाबाडी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक प्रणीत पटेल, एएसआई, संदीप कुमार वर्मा, एएसआई विक्रम कुमार सहित काफी संख्या में जिला पुलिस और जैप 9 के जवान अलर्ट मोड में थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662639&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आकर्षक लाईट से जगमगाएंगे गंगा घाट, समिति की बैठक में निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp