Search

 
 
 

साहिबगंज : अपने ग्राहकों को मतदान के प्रति जागरूक करें बैंक- डीडीसी

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीडीसी सतीश चंद्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में स्वीप कोषांग की बैठक की. इसमें डाक व बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए. डीडीसी ने शाखा प्रबंधकों को बैंक व पोस्टऑफिस में आने वाले ग्राहकों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कई गतिविधियां  संचालित की जा रही हैं. ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) आशीष यादव सहित सभी डाक व बैंकों के  शाखा प्रबंधक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-pathargama-co-seized-illegal-sand-laden-highway/">गोड्डा

: पथरगामा सीओ ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही