Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहरवा एसडीपीओ ने किया अपराध गोष्टी का आयोजन

 
Sahibganj : बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार उरांव ने 5 अगस्त को पतना प्रखंड परिसर में स्थित कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. एसडीपीओ ने इस दौरान बरहरवा, बरहेट, कोटालपोखर और रांगा थाना के प्रभारियों के साथ क्षेत्र में विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए ज़रूरी दिशानिर्देश दिये. लंबे समय से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की. साथ ही फरार अभियुक्तों और वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर मामलों का निष्पादन करने को कहा. एसडीपीओ ने मुहर्र्म के मद्देनज़र संबंधित सभी थानों को 6 अगस्त को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी जाए. अपराध गोष्ठी में बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, रागा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह और बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-awareness-rally-about-the-tricolor-program-at-har-ghar/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर निकली जागरूकता रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही