Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बीईईओ तीन दिनों में करें मर्जर स्कूलों का भौतिक सत्यापन : डीसी

 Sahibganj : डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार 25 मई को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा परियोजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीसी ने जिले के मर्जर स्कूलों की समीक्षा करते हुए अगले तीन दिनों में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में मर्जर स्कूल का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. डीसी ने संबंधित प्रखंड के सभी शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पहाड़ों पर अवस्थित वैसे स्कूल जो मर्जर हो जाने के कारण बंद हो चुके हैं और इसके कारण बच्चे अन्य विद्यालयों में नहीं जा रहे हैं, उन्हें तत्काल खोला जाए. उन्होंने उन स्कूलों के ना खुलने पर संबंधित बीआरपी, बीईओ पर आरटीई एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज़ करने की चेतावनी दी. डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.दुर्गानंद झा को स्कूलों में महीने में एक बार नोट्स बनाकर दसवीं कक्षा में क्लास लेने और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को माह में दो बार क्लास लेने का निर्देश दिया. डीसी ने जर्जर स्कूलों की समीक्षा करते हे भी ज़रूरी निर्देश दिये. बैठक में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार, एडीपीओ आशीष कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-movement-of-college-teachers-against-the-cut-in-leave-continues/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : छुट्टी में कटौती के ख़िलाफ़ कॉलेज के शिक्षकों का आंदोलन ज़ारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही