Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो में बाइक व ऑटो में भिड़ंत, 7 लोग घायल

 

मोरंग पुल के पास हादसा, एक ही बाइक पर सवार 4 युवक नशे में थे  

Sahibganj : बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर मोरंग पुल के समीप शनिवार को बाइक और ऑटो के बीच भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए. बताया गया कि बोरियो हटिया कर चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव भतभंगा जा रहे थे. सभी नशे में थे. वहीं, ऑटो यात्रियों को लेकर गोरंडा से बोरियो हटिया आ रहा था. मोरंग पुल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. घयालों में बाइक सवार सिमोन मालतो, अवहनाश मालतो, जोसेफ मालतो, नुनवा मरांडी, जबकि ऑटो सवार गोरंडा निवासी सुनीता मड़ैया (14 वर्ष), चुड़का मड़ैया (45) व  बबलू मालतो (26 वर्ष) शामिल हैं. सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एसआई सिद्धार्थनाथ टोप्पो जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बोरियो सीएचसी पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया गया.  डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आई है. उन्होंने कहा कि मोरंग पुल के समीप बेरिडिंग लगाई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apply-for-enrollment-in-graduation-till-22nd-university-again-opens-chancellor-portal/">धनबाद

: स्नातक में नामांकन को 22 तक करें आवेदन, विवि ने फिर खोला चांसलर पोर्टल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही