Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाइक ने साइकिल सवार दो बच्चों को मारी टक्कर

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बरहेट बोरियो मुख्य सड़क पर हाई स्कूल के समीप बुधवार 28 जून को एक बाइक चालक ने साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दिया. हादसे में साइकिल सवार दोनों बच्चे सहित बाइक चालक भी घायल हो गया. इस दौरान मौके पर पहुंचे रंगा थाना प्रभारी अमन कुमार ने घायलों को स्वयं उठाते हुए अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया. जानकारी के अनुसार सीमलढाब गांव निवासी 23 वर्षीय यासीन अंसारी बाइक से बरहेट से बोरियो की ओर जा रहा था. इसी दौरान बरहेट संथाली निवासी 9 वर्षीय अजीज अंसारी और 6 वर्षीय सैफुल अंसारी साइकिल से जामिया मदरसा की ओर से बरहेट हाई स्कूल की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान यासीन अंसारी की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. सीएचसी बरहेट में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार किया. हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार यासीन अंसारी और साइकिल सवार सैफुल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर साहिबगंज रेफर कर दिया गया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-speeding-bike-uncontrolled-and-collided-with-a-tree-two-youths-were-seriously-injured/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही