Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

 
Sahibganj : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक पर सवार अंजुमन नगर निवासी मो. सब्बीर के पुत्र मो. साकिब (15 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि उसके 2 साथी घायल हो गए. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ईद पर अपने दोस्तों से मिलने जा रहे थे. घायल मो. साद व मो. इमरान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मो. शाकिब घर का इकलौता चिराग था. उसकी मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही