Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, दोनों घायल

 
Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र में बाबूपुर गांव के समीप सोमवार की देर शाम को बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों को बरहेट सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को बेहतर इलाज़ के लिए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव निवासी कलाचंद पंडित उम्र 75 सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाबूपुर गांव निवासी विनोद केवट उम्र 30 बरहेट से बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान विनोद केवट ने बाइक से कालाचंद पंडित को टक्कर मार दिया. दुर्घटना में दोनों घायल हो गये. सीएचसी बरहेट में डॉ.चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद ने कालाचंद पंडित को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यह">https://lagatar.in/ribika-pahadin-murder-case-dna-test-will-be-done-on-recovered-head/">यह

भी पढ़ें : रिबिका पहाड़िन हत्याकांड : बरामद सिर का होगा डीएनए टेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही