Search

 
 
 

साहिबगंज : अज्ञात पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

 
Sahibganj :  साहिबगंज जिला के बोरियो थाना अंतर्गत तीनपहाड़ मुख्य सड़क मार्ग पर डुमरिया के समीप 11 अप्रैल को अज्ञात पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया. घायल युवक का नाम बोआरीजोर निवासी 18 वर्षीय आकाश कुमार है. वह बाइक से तीनपहाड़ के वृंदावन से बोआरीजोर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बोरियो से तीनपहाड़ की ओर जा रही पिकअप वैन ने धक्के मार दी, जिससे वह घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी जगन्नाथ पान सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया. चिकत्सक डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया. डॉ. विनोद कुमार के  के अनुसार उसके दाएं पैर की हड्डी टूट गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605424&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: एमआर कैंपेन की सफलता के लिए मेगा रैली का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही