Sahibganj : जिले के बरहेट दलदली मोड़ के पास 16 मार्च को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से इस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का नाम सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी गांव निवासी 17 वर्षीय रोहन मालतो है. वह बरहरवा से अपने गांव कुसुमघाटी लौट रहा था, तभी दलदली मोड़ गांव के पास टेंपो को ओवरटेक करने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसके साथियों ने उसे बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना के संबंध में घायल रोहन मालतो ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव कुसुमघाटी गांव लौट रहा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=580163&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : कार व बाइक की टक्कर में दो घायल, एक गंभीर [wpse_comments_template]
साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Leave a Comment