Search

 
 
 

साहिबगंज : ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत

 

पतना प्रखंड के बाकुडीह हटिया के पास हादसा

Sahibganj : जिले के पतना प्रखंड बाकुडी हटिया के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान झिकटिया निवासी राहुल दास (25 वर्ष) के रूप में हुई. घटना 24 अगस्त बुधवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, राहुल दास घर में विवाद के बाद रात करीब 10 बजे बाइक से अपनी ससुराल तालझारी जाने के लिए निकला था. बाकुडीह हटिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. सिर में गहरी चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को थाना ले गई. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और शव की पहचान की. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिय. शाम करीब 5 बजे शव घर पहुंचते ही मातम छा गया. पत्नी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-young-man-who-went-to-maharashtra-for-wages-died-during-treatment/">गिरिडीह

: मजदूरी करने महाराष्ट्र गए युवक की इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही