Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

 
Sahibganj : बरहेट-बोरियो मुख्य पथ पर लोगाय गांव के समीप बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार, बरहेट थाना क्षेत्र के हरिशचंद्रपुर निवासी तल्लू सोरेन व लक्ष्मण सोरेन बाइक से बरहेट बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. तभी बरहेट से बोरियों की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. तल्लू सोरेन की मौके पर मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट ले जाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर असप्ताल साहिबगंज भेज दिया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-apprentice-student-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-phusro-road-blocked-in-protest///">बेरमो

: फुसरो में वाहन के धक्के से अप्रेंटिस छात्र की मौत, विरोध में सड़क जाम 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही