Search

साहिबगंज : आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती भाजपा- कल्पना सोरेन

उधवा की धरती पर गरजीं पूर्व सीएम की पत्नी 

Sahibganj : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि भाजपा झारखंड के आदिवासियों को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती है. केंद्र की मोदी सरकार झारखंड को घृणा की नजरों से देखती है. कल्पना सोरेन साहिबगंज के उधवा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में झामुमो के मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि हमारे ससुर शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर इसी धरती से शुरू हुआ था. झारखंड झुकेगा नहीं. राज्य में अगली सरकार भी गठबंधन की ही बनेगी.

हेमंत सोरेन का नाम लेते ही भावुक हुईं कल्पना

अपने भाषण के दौरान पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का नाम लेते ही कल्पना सोरेन भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि किस तरह से हेमंत सोरेन को भाजपा वालों ने फंसाया है, जनता जानती है. आने वाले समय में हम भाजपा से एक-एक आंसू का बदला लेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना चालू कर गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया है. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पेयजल आपूर्ति मंत्री मिथलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, सांसद विजय हांसदा ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया. सभी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही. इस मौके पर आजसू के पूर्व केंद्रीय महासचिव एमटी राजा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में घर वापसी की. समारोह में प्रोफेसर नजरुल इस्लाम, शाहज़हां अंसारी, नेहरुल इस्लाम, अयूब अली,बसंती हांसदा, केताबुद्दीन शेख, तमरूद्दीन शेख आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-lodhana-market-huge-quantity-of-illegal-english-liquor-seized/">धनबाद

: लोदना मार्केट में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//