Search

साहिबगंज : बीजेपी जुमलेबाज, झामुमो जो कहता है उसे करता है- हेमंत

Sahibganj : बोरियो से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन ने गुरुवार को नामांकन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. नामांकन के बाद डुमरिया मैदान में आयोजित सभा में हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है. जबकि झामुमो जो कहता है, उसे कर दिखाता है. काम में हमारा विस्वास है. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाई, जिससे महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं. महिलाओं के खाते में तीन किस्त की राशी भेज दी गई है. सरकार ने गरीबों को तीन कमरे वाला आबुआ आवास देने का काम किया है. लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है. बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिया गया है. इसके ठीक उलट भाजपा साजिश के तहत विकास कार्यों को रोकने की कोशिश में लगी रही. इससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन को विजयी बनाने की अपील की. इससे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें बुके व शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया. मौके पर बोरियो से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-criminals-including-a-vicious-criminal-with-a-pistol-arrested-in-a-swift-police-raid/">गिरिडीह

: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में पिस्टल के साथ शातिर अपराधी समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//