Search

 
 
 

साहिबगंज : मंईयां सम्मान योजना से भाजपा को हो रहा दर्द- हेमंत

 

Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से भाजपा नेताओं के सीने में दर्द हो रहा है. सीएम शुक्रवार को साहिबगंज जिले के बोरियो के मंगरूटीकर मैदान में बोरियो विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सभा को आदिवासी भाषा में संबोधित किया. भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों बीस साल तक झारखंड को ठगने का काम किया है. आज जब हमारी सरकार मां-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए दे रही है तो उनको दर्द हो रहा है. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हेमंत ने कहा कि सरकार ने गरीबों का बिजली माफ किया, किसानों का ऋण माफ किया. भाजपा वालों से पूछिए कि उनलोगों ने क्या किया है.

उन्होंने जनता से कहा कि इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन को विजयी बनाकर विधानसभा भेजिए. सरकार बनते ही सभी के खाते में साल में एक-एक लाख रुपए भेजे जाएंगे. भाजपा वाले केवल हिन्दू-मुस्लिम करके किसी तरह चुनाव जीतना चाहते हैं. इन लोगों ने बरहेट विधानसभा सीट से मेरे प्रस्तावक मंडल मुर्मू को लालच देकर भाजपा मे शामिल करा लिया. इस मौके पर जेएलकेएम प्रत्याशी सूर्य नारायण हांसदा के बड़े भाई महेंद्र हांसदा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए. हेमंत सोरेन सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. सभा में झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन, साहिबगंज जिला झामुमो अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, महबूब अंसारी, शमशेर अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/a-big-slap-to-mainiyans-opponents-kalpana-soren/">मंईयां

के विरोधियों को लगा करारा तमाचा : कल्पना सोरेन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही