Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

Sahibganj : आजादी के 75 वर्ष और अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी बरहरवा प्रखंड की ओर से 9 अगस्त को मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार की नेतृत्व में बड़ी दुर्गा मंदिर हॉट पाड़ा के प्रांगण से ये रैली निकाली गई. प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त तक सभी भारतवासियों से घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का एलान किया है. मोटरसाइकिल रैली के ज़रिए शहर के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया गया. मोटरसाइकिल यात्रा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, जिला मंत्री ललिता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष हराधन मंडल, महामंत्री प्रदीप कुमार, राजकुमार भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष पांचों सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष छत्तू लाल साहू, मंडल मंत्री मंजू देवी, जय देव महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-congress-started-gaurav-yatra-padyatra-from-mirzachowki-to-sahibganj/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला कांग्रेस ने शुरु की गौरव यात्रा, मिर्जाचौकी से साहेबगंज तक की गई पदयात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही