Search

 
 
 

साहिबगंज : झारखंड में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार- हिमंता

 

Sahibganj : असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इसमें कोई संदेह नहीं है. क्योंकि पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए को अपना आशीर्वाद दे दिया है. हिमंता गुरुवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा के समर्थन में उधवा प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आदिवासी सुरक्षित नहीं है.

उन्होंने सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि इस सरकार ने रामनवमी व दुर्गापूजा के जुलूस पर रोक लगाने का काम किया था. भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने अपने 10 साल के कार्यकाल की चर्चा करते कहा कि इस दौरान राजमहल क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है. पहले क्षेत्र में दो-तीन घंटे ही बिजली रहती थी, अब रांची की तरह 20-22 घंटे बिजली रहती है. सभा को साहिबगंज जिला भाजपा अध्यक्ष उज्वल मंडल ने भी संबोधित किया. सभा के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने उधवा चौक से राधानगर प्लस टू हाईस्कूल तक रोड शो किया. रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें : डबल">https://lagatar.in/if-double-engine-government-is-formed-then-love-jihad-and-land-jihad-will-be-uprooted-yogi-adityanath/">डबल

इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद व लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे- योगी आदित्यनाथ

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही