Search

 
 
 

साहिबगंज : 40 दिव्यांगों के बीच किया गया कंबल वितरण

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड में शीतलहरी और बढ़ते ठंड को देखते हुए दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कामदेव पंडित ने बोरियो प्रखंड की ओर से मिले 40 कंबल का दिव्यांगो के बीच वितरण किया. गुरुवार को प्रखंड परिसर में बोरियो प्रखंड के उप प्रमुख कैलाश प्रसाद व दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कामदेव पंडित के नेतृत्व में 40 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कामदेव पंडित ने बताया कि बोरियो प्रखंड में लगभग 450 दिव्यांग हैं. सभी दिव्यांगों को कंबल मुहैया कराने की पहल की जा रही है. इस मौके पर बोरियो प्रखंड के उप प्रमुख कैलाश प्रसाद साह, दिव्यांग संघ के प्रखंड सचिव संतोष कुमार साह, सोनू कुमार पंडित सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-police-destroyed-20-liters-of-illegal-country-liquor/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब किया नष्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही