Search

 
 
 

सहिबगंज : बांग्लादेशी युवक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के आरोप में बीएलओ गिरफ्तार

 
Sahibganj : राधानगर थाना पुलिस ने बांग्लादेशी युवक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के आरोप में एक बीएलओ को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने 10 अक्टूबर की देर रात को दक्षिण पियारपुर से सफरुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया. मामला मार्च 2016 का है. तत्कालीन बीएलओ सफरुद्दीन शेख पर बांग्लादेशी युवक अफजल शेख का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का आरोप है. मामले को लेकर 18 मार्च 2016 को तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार के बयान पर राधानगर थाना में बांग्लादेशी युवक अफजल शेख पर केस दर्ज कराया गया था. अफजल शेख को जेल भेज दिया गया था. मामले में बीएलओ सफरुद्दीन शेख व एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी जांच चल रही थी. पुलिस की जांच में बीएलओ सफरुद्दीन शेख पर अफजल शेख का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की पुष्टि हुई. जिसके बाद से गिरफ़्तार किया गया. समाचार लिखे जाने तक सफरुद्दीन शेख से राधानगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-police-exposed-the-abdul-qayoom-murder-case/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अब्दुल कयूम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही