Search

 
 
 

साहिबगंज : 50 साल के व्यक्ति की खून से लथपथ मिली लाश, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी छोटा मधु पहाड़िया (50) की हत्या कर दी गई. उसका शव बेतौना संथाली के बगल में खून से लथपथ मिला. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में मृतक मधु के रिश्तेदार राजू पहाड़िया ने बताया कि मधु गुरुवार को घर से हटिया के लिए निकला था. वापस घर लौटने के दौरान बेतौना संथाली के पास कुछ लोगों ने मधु पहाड़िया को घेर लिया. गमछा फंसा कर गिरा दिया और कुल्हाड़ी से मारने लगा. डर कर सभी लोग वहां से भाग गए. गांव में जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों के साथ जब घटनास्थल पर पहुंचे तो मधु की हत्या कर दी गई थी. वहां उसका शव पड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि पुराने मामले में उसका भाई सोमरा पहाड़िया जेल में बंद है. इधर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बीते 10 जनवरी 2023 को पूसा पहाड़िया की हत्या हुई थी. उसी का बदला लिया गया है. मृतक मधु पहाड़िया का बेटा सोमरा पहाड़िया अभी जेल में है. इधर बाप की हत्या हो गई. इसे भी पढ़ें : धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही