Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले में नाव एंबुलेंस सेवा शुरू, उपायुक्त व सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Sahibganj : अब जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को समय पर इलाज किया जा सकेगा. इसके लिए दो नाव एंबुलेंस की शुरुआत 15 मई से हो गई. ओझा टोली गांव स्थित गंगा घाट पर उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू समेत अन्य ने 15 मई को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गंगा नदी में रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह एंबुलेंस बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मददगार साबित होगी. आधुनिक सुविधा युक्त एंबुलेंस में एक साथ 7 से 8 मरीजों को ले जाने की क्षमता है. एंबुलेंस में डबल इंजन लगाई गई है. एक इंजन के बंद होने पर दूसरी चालू रहेगी. सांसद विजय हांसदा ने कहा कि नाव एंबुलेंस के जरिए मेडिकल टीम दियारा क्षेत्र के लोगों की इलाज समय पर कर सकेगी. जरूरत होने पर मरीजों को जल मार्ग से अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ambulenve-in-river-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> विधायक अनंत ओझा ने कहा कि नाव एंबुलेंस के आने से दियरा इलाके के लोगों के इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों को सुविधा होगी. एंबुलेंस में मेडिकल किट और दवाइयों की व्यवस्था रहेगी. जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि नाव एंबुलेंस सेवा चालू होने से गर्भवती महिलाओं को इलाज कराने में सुविधा होगी. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, खनन विभाग के पदाधिकारी विभूति कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637857&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जनसेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही