Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मारवाड़ी धर्मशाला में 18 से 25 जुलाई को शरीर शुद्धि शिविर का आयोजन

Sahibganj: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आगामी 18 से 25 जुलाई को शहर के बड़ी मारवाड़ी धर्मशाला में सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा व शरीर शुद्धि शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की सफलता को लेकर 28 मई को गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. मुख्य अतिथि शांतिकुंज हरिद्वार से आए वरीय चिकित्सक डॉ गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्ण रूप से प्रशिक्षित दस चिकित्सकों का एक दल की देखरेख में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है.शिविर में बीस प्रकार के विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ व प्रशिक्षण दी जाएगी. संयोजक कमलकांत मंडल ने बताया कि इस शिविर में कुल 25-25 महिलाएं व पुरुषों का पंजीयन कर उन्हें सात दिनों तक शिविर में रखकर प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा. पंजीयन के लिए प्रति व्यक्ति सात हजार रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है. शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है. बैठक की शुरुआत शक्तिपीठ के परिव्राजक राजेंद्र प्रसाद ने गुरु वंदना व योग गायन के साथ किया. प्रो पारसनाथ राय, नवोदय प्राचार्य डा राजकपूर सिंह, जगदीश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व भगवान की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि देकर बैठक की शुरुआत की. बैठक में पंकज कुमार सिंह, जगदीश भगत, गंगा सागर शर्मा, तारकेश्वर भगत, विश्वजीत केसरी, कल्याण श्रीवास्तव, हरिहर मंडल, राजकिशोर राय, शिवशंकर निराला, देवमुनि पोद्दार, निभा देवी, लक्ष्मी देवी, करुणामई भारती आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650901&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : गंगा नहाने गए दो दोस्त डूबे,एक को निकाला दूसरा लापता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही