Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जेसीबी की चपेट में आयी बोलेरो, महिला समेत तीन घायल

Sahibganj : जिला के बरहेट प्रखंड में सोमवार को साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर सिमरा गांव से कुंडली गांव आ रहे एक बोलेरो सड़क निर्माण में काम कर रही जेसीबी की चपेट में आ गयी. जिससे बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला भी है. तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरहेट में डॉ.पंकज कर्मकार ने किया. घायल महिला सिमड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पास्टर मरांडी ने बताया कि वे लोग बोलेरो से बरहेट थाना क्षेत्र के कुंडली गांव आ रहे थे, तभी अरगोड़ी गांव और रांगा गांव के बीच साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क के लिए मिट्टी का काम कर रहे एक जेसीबी के चालक ने अचानक जेसीबी का आगे का बोनट मोड़ दिया जो बोलेरो से आ टकराई.  हादसे में बोलेरो तो क्षतिग्रस्त हुआ ही. साथ ही बोलेरो में बैठे सिमड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय तालामय मरांडी और गोपालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमलाल मरांडी भी घायल हो गये. बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-people-light-up-due-to-temperature-being-43-degree-celsius/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से लोग हलकान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही