Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो के मोंगरा पुल के पास पलटी बोलेरो, तीन महिला समेत चार घायल

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj) बोरियो थाना क्षेत्र के मोगरा पुल के पास यात्रियों से भरी बोलरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गये. तीन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी के सतो मंडल सहित अन्य लोग बोलेरो से बरहेट के शिवगादी मंदिर पूजा अर्चना करने गए थे. वापस लौटने के दौरान बोरियो थाना क्षेत्र के मोगरा पुल के पास बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई. घटना में सतो  मंडल (45 वर्ष), दीपिका देवी (25 वर्ष), सोनी मरांडी (60 वर्ष), उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई. मामले की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियों ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने सतो मंडल, दीपिका देवी और उषा देवी को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. तीनों को सिर में गंभीर चोटें आई है. बोलेरो को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369087&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले में ईडी की हलचल फिर तेज़, डीएमओ व डीएफओ के कार्यालय पहुंचे ईडी के पदाधिकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही