Search

साहिबगंज : दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइकसवार घायल

Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप बुधवार 24 मई को दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिरवाबाड़ी निवासी त्रिलोकी पंडित 52 वर्षिय अपने बाइक में सवार होकर बोरियो ब्लॉक से अपने घर वापस लौट रहे थे. दूसरी तरफ इमली टोला निवासी 28 वर्षीय कुंदन साह साहिबगंज से मूंगफली लेकर अपने घर वापस आ रहे थे. इसी क्रम में चांदनी चौक के समीप आपस में दोनो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉ.विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल त्रिलोकी पंडित को बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-100-result-of-students-of-gaurav-coaching-center-in-matriculation-2/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मैट्रिक में गौरव कोचिंग सेंटर के छात्रों का रिजल्ट शत प्रतिशत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//