Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : चाकू व पत्थर से वार कर साढ़ू ने की साढ़ू की हत्या

Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के करमपहाड़ से आगे स्थित शेरगढ़ गांव में मंगलवार की देर रात गांव के ही युवकों ने 30 वर्षीय पूसा पहाड़िया की धारदार हथियार व पत्थर से वार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ओपी प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी सुंदरी पहाड़िया के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमरा पहाड़िया को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले में भादवि की धारा 452, 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

                   मृतक के बहनोई की आपबीती

मृतक पूसा पहाड़िया के बहनोई बद्री पहाड़िया ने बताया कि मंगलवार की रात पूसा पहाड़िया खाना खा रहा था, तभी चाकू व ईंट पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या करने वालों में छोटा मधु पहाड़िया के पुत्र सोमरा पहाड़िया, राजीऊ पहाड़िया, रूपम पहाड़िया व बिंदु पहाड़िया शामिल है. वहीं आरोपी सोमरा पहाड़िया के पिता छोटा मधु पहाड़िया ने बताया कि सिर्फ उसके छोटे पुत्र सोमरा पहाड़िया ने ही नशे में घटना को अंज़ाम दिया है. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे भी हैं. वहीं घटना के बाद सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

                पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक

ग्रामीणों ने बताया कि सोमरा और पूसा पहाड़िया एक दूसरे के साढ़ू हैं. सोमरा पहाड़िया को शक हुआ कि उसकी पत्नी से पूसा पहाड़िया के नाजायज संबंध हैं. जिसके बाद उसने पूसा पहाड़िया की हत्या कर दी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-flagged-off-road-safety-awareness-chariot/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही