Search

साहिबगंज : दो पक्षों के झड़प में चली गोली, कट्टा-गोली समेत एक गिरफ्तार

घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया गोली का दो खोखा
Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओ.पी. अंतर्गत छोटा पंचगढ में 23 जुलाई की शाम दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. इस क्रम में गोली भी चली. इसकी सूचना पर जिरवाबाड़ी ओ.पी प्रभारी चितरंजन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को देख जिरवाबाड़ी छोटा पंचगढ़ निवासी विशाल कुमार राय (उम्र 27 वर्ष) छत पर से कूद कर भागने लगा. पुलिस टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर जब जांच की तो उसके पास से एक देसी कट्टा व तीन चक्र जिंदा गोली बरामद हुआ. इधर पुलिस ने घटनास्थल के पास से दो खोखा भी बरामद किया. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ कर जेल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709432&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : छेड़खानी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//