Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जमीनी विवाद में चली गोली

Advertisement
Advertisement
घटनास्थल से पांच बाइक जब्त, दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के छोटा पचगड़, ज्योतिया मोड़ पर 18 जुलाई को जमीन विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश बाइक छोड़ कर भाग गए. पुलिस ने घटनास्थल से पांच बाइक जब्त किया है. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है. वहीं घटना के संबंध में एक पक्ष की धनिया देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर धारा 144 लगा हुआ है. फिर भी दूसरे पक्ष के लोग जमीन की घेराबंदी करा रहे हैं. मना करने पर दूसरे पक्ष ने बदमाशों को बुलाकर उनपर गोलीबारी कराई. दूसरे पक्ष की उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे ज़मीन पर निर्माण कार्य कर रही थी तभी अनिल रिखियासन, सुनील रिखियासन, झालिया देवी, टुमिया देवी, प्रमिला देवी सहित 40-50 लोगों ने घर पर चढ़ाई कर गेट व खिड़की तोड़ दी. गोदरेज में रखा हुआ 4 लाख रुपया लूट लिया और 1.5 लाख रूपए का जेवरात लूट लिया. ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-deputy-commissioner-made-a-strategy-to-deal-with-the-flood-by-meeting/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : उपायुक्त ने बैठक कर बनाई बाढ़ से निपटने की रणनीति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही