Search

 
 
 

साहिबगंज : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में लगी शिविर

 
Sahibganj : जिले के विभिन्न प्रखंडों में 13 अक्टूबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दूसरे दिन बरहेट प्रखंड के बरहेट बाजार, बरहरवा के सातगाछी पंचयात, उधवा प्रखंड के चांद शहर, तालझारी प्रखंड के बड़ी भागियामारी, बोरियो प्रखंड के चासगामा व राजमहल के दाहू टोला पंचयात में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिवर लगाई गई. सभी पंचायतों में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के बीडीओ मौजूद थे. बरहेट में बीडीओ सोमनाथ चक्रवर्ती की अगुवाई में क्ष्रेत्र के लोगो को ऑन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया. डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार व जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने बोरियो प्रखंड के चासगामा व बरहेट में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए. आवेदनों पर सिलसिलेवार कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-legislator-laid-the-foundation-stone-of-paver-block-road/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विधायक ने पेवर ब्लॉक सड़क का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही