Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट में कार ने टोटो को मारी टक्कर, 9 लोग घायल, 3 गंभीर

 
Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र के पंचकठिया रांगा के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने टोटो को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में टोटो पर सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर है. सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले बताए जाते हैं. सूचना मिलते ही बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों का एंबुलेंस से बरहेट सीएचसी भेजवाया. वहां डॉ. तापस मुर्मू ने घायलों का प्राथिमक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मंजू देवी, चंदमुनि देवी व शोभा बेवा को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया. अन्य घायलों में गीता देवी, रंजीत ठाकुर, शिल्पा कुमारी, बाबूलाल तुरी शामिल हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने टोटो और कार को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही