Search

 
 
 

साहिबगंज : नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में युवक पर केस दर्ज

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी निवासी नाबालिग किशोरी के भाई ने पास गांव पथरा सोसो टोला निवासी युवक राजेश साह पर बहन का यौन उत्पीड़न व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस को दिए आवेदन में भाई ने युवक पर उसकी बहन को रेबिका पहाड़िन की तरह टुकड़े-टुकड़े कर काटने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. उसने कहा कि नाबालिग बहन के साथ राजेश साह शादी का प्रलोभन देकर तीन वर्षो तक यौन शोषण किया. बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि पुलिस इस मामले में कांड संख्या 184/23 दर्ज कर छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-20-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-tribal-woman/">गोड्डा

: आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही