Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अपराधियों को पकड़ें, अपराध रोकें - एसपी

Advertisement
Advertisement

मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने दिए कई निर्देश

Sahibganj : अपराधियों को पकड़ें, अपराध पर पूरी तरह से रोक लगाएं. यह निर्देश है पुलिस कप्तान नौशाद आलम का. पुलिस लाइन सीसीटीएन कक्ष में 12 सितंबर को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस कप्तान नौशाद आलम ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि साहिबगंज जिले के सभी थानों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करें. किसी भी थाना क्षेत्र में सुरक्षा में चूक होने पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में रात्रि गस्ती व सघन छापामारी अभियान चलाएं. घटनाएं छोटी हो या बड़ी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होनी चाहिए. एपी ने कहा कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द करें ताकि केस डायरी और चार्जशीट न्यायालय को समर्पित किया जा सके. उन्होंने चौक-चौराहों पर अत्यधिक भीड़ ना हो इस पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. पुलिस कप्तान ने मोटर साइकिल की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने का विशेष निर्देश दिया। अवैध लॉटरी जुआ के अड्डे, गांजे की बिक्री जैसे अवैध कारोबार पर नकल कसने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, एसडीपीओ प्रदीप उरांव, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही