Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच फिर शुरू

 

3 सदस्यीय टीम ने नींबू पहाड़ पहुंच की जांच-पड़ताल 

Sahibganj : अवैध खनन मामले की जांच पर रोक से झारखंड हाईकोर्ट के इनकार के बाद सीबीआई की टीम एक बार फिर साहिबगंज आ धमकी. सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम रविवार की शाम साहिबगंज पहुंची. टीम ने सोमवार को डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू व मुफस्सिल थाना पुलिस के साथ मंडरो अंचल के सिमरिया मौजा स्थित नींबू पहाड़ पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस दौरान टीम ने कई जगहों पर मापी कर दस्तावेजों का मिलान किया. ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने 18 अगस्त 2023 को नींबू पहाड़ पर अवैध पत्थर खनन की जांच शुरू की थी. टीम अब तक कई बार साहिबगंज पहुंचकर जांच-पड़ताल कर चुकी है. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जांच पर रोक लगाने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2024 को जांच पर तत्काल रोक लगा दी थी. करीब एक माह बाद 24 फरवरी को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच पर रोक लगाने से इनकार करते हुए झरखंड सरकार की याचिका खारिज कर दी थी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-5-youths-arrested-for-stealing-iron-from-ccl-in-kathara-sent-to-jail/">बोकारो

: कथारा में सीसीएल का लोहा चोरी करते 5 युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही