Search

 
 
 

साहिबगंज : एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में सुबेश मंडल से सीबीआई की पूछताछ

 

विजय हांसदा की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया है जांच का आदेश

Sahibganj : साहेबगंज जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपए की अवैध माइनिंग से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम ने दूसरे दिन 25 अगस्त को राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट निवासी सुबेश मंडल से पूछताछ की. टीम उसे मंगलाहाट स्थित आवास से साहिबगंज सर्किट हाउस लेकर आई थी. वहां सुबेश मंडल के अलावा याचिकाकर्ता विजय हांसदा और विजय हांसदा के पुत्र मनोज हांसदा से देर शाम तक पूछताछ जारी थी. वहीं, फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी और एक बैंककर्मी से भी पूछताछ की गई. सीबीआई ने उनसे जरूरी कागजात भी हांसिल किए हैं. हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. ज्ञात हो कि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बीते हफ्ते साहिबगंज के विजय हांसदा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को मामले की जांच का निर्देश दिया था. विजय हांसदा ने अपनी याचिका में कहा था कि उसने अवैध खनन को रोकने की कोशिश की, तो इस मामले में जेल में बंद पंकज मिश्रा की ओर से उसे धमकी दी गयी. उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की सात सदस्यीय टीम प्रारंभिक जांच के लिए गुरुवार को साहिबगंज पहुंच. इस मामले की ईडी जांच पहले से चल रही है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-3-stolen-solar-plates-seized-in-nimiaghat-one-arrested/">गिरिडीह

: चोरी गई 3 सोलर प्लेट निमियाघाट में जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही