Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट में सीबीआई की दबिश, आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

 
Sahibganj : सीबीआई की टीम ने गुरुवार को साहिबगंज जिले के बरहेट में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर बैंक के सीएसपी से संबंधित कागजात जब्त किए. टीम कागजात की जांच-पड़ताल कर रही है. टीम में इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार सहित अन्य अधिकारी शमिल थे. टीम के कुछ अधिकारियों ने एसबीआई के बगल स्थित सीएसपी संचालक बबिता देवी के सेंटर और कुछ ने उनके पति दीपक ठाकुर के बरहेट बाजार स्तिथ निजी आवास पर छापेमारी कर जांच-पड़ता की. वहीं, पेटखासा निवासी मनोज दास के निजी आवास, भागाबांध निवासी कुर्बान अंसारी के आवास और डुमरिया निवासी मुहर्रम अंसारी के घर पर छापामारी कर दस्तावेज की जांच की. टीम के सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक बरहेट शाखा के प्रबंधक मुक्ति लकड़ा से भी पूछताछ की है.हालांकि टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार किया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/jmm-celebrated-shibu-sorens-birthday-in-pakur-cut-cake////">पाकुड़

में झामुमो ने मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन, काटा केक 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही