Search

 
 
 

साहिबगंज : मिर्जाचौकी में CBI रेड, 1250 करोड़ के अवैध खनन से जुड़ा है मामला

 
Ranchi/Shahibganj :  साहिबगंज जिले के नींबू पहाड़ में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई रही है. इसी मामले की जांच करने मंगलवार की सुबह दो गाड़ियों से सीबीआई की टीम जिले के मिर्जाचौकी पहुंची है. सीबीआई की टीम भगवान भगत और महताब नाम के व्यक्ति के घर की तलाशी ले रही है.

ईडी के बाद सीबीआई ने केस किया टेकओवर

बता दें कि नींबू पहाड़ पर हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले की जांच ईडी कर रही थी. वहां के प्रधान विजय हांसदा इस मामले में गवाह थे, लेकिन बाद में वो मुकर गये. इसके बाद सीबीआई ने साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा द्वारा दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को टेकओवर कर लिया. सीबीआई ने अपने एफआईआर में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा, विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीबीआई इस मामले में आरोपी बनाये गये विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ जांच की जा रही है. सीबीआई के चर्चित डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को केस का आईओ बनाया गया. इसके साथ ही साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में झारखंड माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, और एसटी-एससी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही