Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : किसानों को खेती के लिए केंद्र सरकार करा रही है ऋण मुहैया : डीसी

Sahibganj: कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग ने कृषि अवसंरचना से संबंधित जागरूकता अभियान को लेकर 26 मई को सिद्धो कान्हू सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता एक कार्यशाला की गई. डीसी,डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीएओ सुबोध प्रसाद सिंह, संबंधित पदाधिकारियों व किसानों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया.साथ ही सभी को पौधा देकर स्वागत किया गया.डीसी ने कहा कि भारत सरकार ने एआईएफ के माध्यम से कृषकों की सुविधा खेती की व्यवस्था को सुदृढ़ करने व इसके संरचना निर्माण हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी जागरूकता के लिए विशेष रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया. किसानों की किस प्रकार मदद की जाए जिससे उनका उत्पादन बढ़े व आर्थिक रूप से सबल हो सके. सिंचाई के लिए मेड़बंदी, चेक डैम व अन्य योजनाओं के विषय में भी किसानों को अवगत कराया. साथ ही बनाए गए कोल्ड स्टोरेज के विषय में जानकारी दी. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमृत झा व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648853&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : चोरी की दस मोबाइल समेत एक चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही