Search

 
 
 

साहिबगंज : उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

 
Sahibganj : तालझारी, मंडरों, साहिबगंज सदर व बोरियो प्रखंड में 23 सितंबर को पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अभिसरण अंतर्गत राज्य बागवानी मिशन योजना व उद्यान विकास योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 के लाभुकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिये गये. तालझारी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में तालझारी पंचायत के मुखिया दुर्गा किस्कु, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, क्षेत्र प्रसार पदाधिकारी प्रेम पासवान व आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद रांची के संचालक और बीपीएम, एफटीसी, बीआरपी, लाइवलीहुड व सखी मंडल के महिला किसान उपस्थित थे. बताया गया कि आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा के तहत सब्जियों की खेती, फूल बाग की खेती और फल बाग की खेती को बढ़ावा देना है. बाकी के पांच प्रखंडों में भी जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ज़िले के सभी 9 प्रखंडों के 685 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया जाना है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-rajmahal-mla-anat-ojha-meets-defense-minister/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : राजमहल विधायक अंनत ओझा ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही